बरेली: रुद्रपुर का मिस्त्री की दीवार गिरने से हुआ घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
रुद्रपुर में दीवार गिरने से घायल मिस्त्री संजीव यादव की बरेली अस्पताल में मोत हो गई है। मृतक संजीव यादव के भांजे ने बताया कि 15 फरवरी को वे रुद्रपुर में राज मिस्त्री काम कर रहे थे। तभी अचानक दीवार गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बरेली के अस्पताल में रेफर कर दिया।