बरेली: डेलापीर तिराहे पर भगवान शिव का डमरू तैयार, सीएम योगी कर सकते हैं उद्घाटन, पहुंचे मेयर
डेलापीर तिराहे पर भगवान शिव का डमरू तैयार हो गया है। रविवार को संभावित है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन कर सकते हैं। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान नगर आयुक्त निधि गुप्ता वक्स और नगर निगम की टीम मौजूद रही। सीएम योगी आज रविवार शाम बरेली आ सकते हैं।