बरेली: कैंट थाने में मारपीट और खेत में जबरन धान पर कराई एफआईआर दर्ज
कैंट थाने में मारपीट और खेत में जबरन धान लगाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित मुरारी लाल ने बताया कि 11 जुलाई 2023 को उसने मिरजापुर गांव के खेत में जाकर देखा तो अनिल, राजू और माँ रज्जो देवी मुरारी लाल के खेत में जबरन दबंगई के बल पर धान लगा रहे थे।मुरारी लाल ने विरोध किया तो राजू ने मुरारी से मारपीट की, जिससे उसे गहरी चोट आ गई।