ग्राम बावनपुरी में विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5,500 पौधों का मिश्रित वृक्षारोपण किया गया है।
इस पहल से ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार का अवसर मिला है। वृक्षारोपण परियोजना के तहत लगभग ₹11 लाख की लागत से 2,667 मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ है, जिसमें ग्रामीण श्रमिकों को ₹300 प्रतिदिन की मजदूरी उपलब्ध कराई जा रही है।
🌳 13 प्रजातियों के पौधों का रोपण
👷 2,667 मानव दिवस रोजगार
🌿 5,500 पौधों का रोपण
📍 5 हेक्टेयर क्षेत्र में हरियाली का विस्तार
यह पहल रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामीण आजीविका को मजबूती देने के साथ स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र, मिट्टी एवं जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संरक्षण में भी सहायक बनेगी।
बावनपुरी की यह पहल—हरियाली, रोजगार और समृद्धि की ओर बढ़ता कदम।
#ViksitBharat #Rojgar #TreePlantation #EnvironmentProtection #Kondagaon RuralDevelopment SushasanSarkar Chhattisgarh
97 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 4, 2026