जैतपुर: जैतपुर कांड: तीन युवकों की मौत के मामले में ‘माइकल’ गिरफ्तार, रहस्य बरकरार
शहडोल के जैतपुर में कुएं में मिले तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने माइकल को गिरफ्तार किया है। अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन फरार हैं। पुलिस इसे गांजा तस्करी से जुड़ा मामला बता रही है, लेकिन परिजन और स्थानीय लोग मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठा रहे हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने खुलसा किया है।