जिला कांग्रेस कमिटी ,प०सिंहभूम द्वारा गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की, जबकि सांसद सह सिंहभूम लोकसभा प्रभारी कालीचरण मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।