संडीला: बहन की विदाई से पहले भाई की अर्थी उठी, नशेड़ी ड्राइवर ने खुशियों को मातम में बदला, कछौना क्षेत्र की घटना
Sandila, Hardoi | Apr 27, 2026 कछौना की ग्राम सभा निर्मलपुर में कल्लू वर्मा की पुत्री की शादी का कार्यक्रम था। सोमवार की सुबह बिटिया की विदाई की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान लोग वैवाहिक कार्यक्रम में आये उपहार पिकअप डाला में लाद रहे थे। तभी एक नशेड़ी फॉर्मखेड़ा निवासी ने पिकअप डाला चलाकर लड़की के भाई अनूप कुमार को टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।