फतुहा: फोरलेन पर भिखुआ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Fatwah, Patna | May 31, 2026 फोरलेन पर भिखुआ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दिया है। युवक इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पत्ती बीघा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ सिकंदर है। गोली बांह को पार कर पंजड़ा में जाकर फस गया है। पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि विकास कुमार उर्फ सिकंदर भिखुआ गांव मे रिश्तेदार के यहां जा रहा था। फतुहा थाना पुलिस जांच में जुटी है।