मंझनपुर: लोधाउर गांव के ग्राम प्रधान समेत नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई
लोधाउर गांव निवासी पंकज सिंह ने मंझनपुर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि गंभीर आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।