सदर: एएनटीएफ का बड़ा वार, 70 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | May 6, 2026 उत्तर प्रदेश एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए मो० वसीम निवासी जैदपुर, बाराबंकी के कब्जे से 343 ग्राम हेरोइन (कीमत करीब 70 लाख रुपये), एक मोबाइल फोन, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और 220 रुपये नकद बरामद हुए।