ग्राम हड़ेली के हर घर तक पहुंचा नल से स्वच्छ जल, जीवन हुआ आसान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन से कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत हड़ेली के 89 परिवारों को घर पर ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है।
गांव में पेयजल सुविधा का विस्तार
89 परिवारों को नल से जल की सुविधा।
40 किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकी स्थापित।
8,030 मीटर लंबी पाइपलाइन से घरों तक पहुंचा पानी।
इस सुविधा से ग्रामीणों को नदी-नालों से पानी लाने की परेशानी से राहत मिली है। विशेषकर महिलाओं के समय और श्रम की बचत हो रही है। साथ ही, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार की दिशा में मदद मिल रही है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित हर घर जल उत्सव में ग्रामीणों ने जल संरक्षण और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
जल की सुविधा, जीवन में सहूलियत और गांव के विकास की नई राह!
#सेवा_की_कहानी #जल_जीवन_मिशन #हर_घर_जल #जल_संरक्षण #MawaKondanaar संवर_रहा_छत्तीसगढ़
34 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 15, 2026