दतिया नगर: खाती बाबा मंदिर, गुदरी राजगढ़ के पास मकान में चोरी, कोतवाली में मामला दर्ज
दतिया नगर के खाती बाबा मंदिर गुदरी मोहल्ला राजगढ़ के नीचे एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है. कोतवाली में कमल पुत्र मुन्नालाल कुशवाहा उम्र 55 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी खाती बाबा मंदिर गुदरी मोहल्ला राजगढ़ के नीचे घर पर अज्ञात चोर घुसे और सोने चांदी की जेवरात एवं ₹15000 नगदी चोरी कर ले गए ।