कन्नौज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार पर एसपी अमित कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में जनता दरबार आयोजित हुआ। गुरुवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने सुना। विभिन्न थाना प्रभारी को गूगल मीट के माध्यम से समस्या निस्तारण के निर्देश दिए गए।