मुरैना नगर: किशनपुर गांव में रुपये लेनदेन को लेकर साले ने जीजा के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना जिले के किशनपुर गांव में रहने वाले युवक के रजस्ट्री के लिए घर पर 3 लाख रुपए रखे थे।घर पर साला आया और बहिन की मदद से 3 लाख रुपए ले गया। जब घर पर रुपए नहीं मिले तो पत्नी और साले से पूंछा तो साला नाराजगी जाहिर करते हुए उसने लात घूंसो से मारपीट कर दी जिससे युवक घायल हो गया।युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और जिला अस्पताल में इलाज कराया।