मुरैना नगर: गणेशपुरा में महिला की मौत के मामले में जिला न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाने में 5 लोगों पर दर्ज हुआ हत्या का मामला
मुरैना शहर के गणेशपुरा इलाके में एक महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद खारिजी लगा दी थी लेकिन उसी केस में प्रथम वर्ग व्यवहार न्यायाधीश मुरैना जिला न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मृत महिला की ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश, साक्ष्य छिपाने से लेकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।