बेल्थरा रोड: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नगरा पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मुकदमा
नगरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी राम सिंह चौहान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर एक जुलाई को ही मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 26 जून की रात परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपी बहला फुसलाकर नाबालिग को अपने घर ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना किसी को ब