मंझनपुर: बड़ा अड़हरा में घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, मां बैंक से लौटी तो मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
बड़ा अड़हरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ा अड़हरा गांव निवासी मोदू सरोज की पुत्री निशा सरोज घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि उसकी मां बैंक से पैसा निकालने गई हुई थी।