रहली: माँ हरसिद्धि देवी मंदिर प्रांगण में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
Rehli, Sagar | Mar 29, 2026 सागर जिले के रानगिर में आज न्याय और प्रशासन सीधे जनता के द्वार पहुँचा। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एक विशाल 'मेगा विधिक साक्षरता शिविर' का आयोजन किया गया। माँ हरसिद्धि मंदिर के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में न केवल कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई, बल्कि 3300 से ज्यादा ग्रामीणों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया ।