कुरावली: ओछा क्षेत्र में ASP ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण
ASP ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने कस्बा औंछा में पैदल गश्त की गयी, गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों से विस्तृत संवाद किया एवं उनकी समस्याओं को सुना गया। जनता ने भी पुलिस प्रशासन के इस सक्रिय रवैये का स्वागत किया। इसके उपरांत मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिकायत निपटान की समीक्षा की गई।