अररिया: झमटा गांव में हकीम द्वारा दी गई जड़ी खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 11, 2024 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के झमटा गांव वार्ड संख्या 03 में हकीम के द्वारा दिए गए जड़ी को खाने से एक ही परिवार के तीन लोग अचेत हो गए।जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सोमवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में तीनों का इलाज किया जा रहा है।