हनुमानगढ़: जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन और रावतसर में आर्थो डॉक्टर की मांग, राष्ट्रीय युवक परिषद ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी प्रवीण जैन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें जिला राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाऊन में दो न्यूरो सर्जन तथा राजकीय चिकित्सालय रावतसर में एक आर्थो विशेषज्ञ (हड्डी रोग विशेषज्ञ) की शीघ्र नियुक्ति की मांग की गई है। य