कुमारखंड: बेलारी विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कला विषय पर संगोष्ठी आयोजित
कुमारखंड प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल बेलारी में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता एचएम अश्विनी कुमार ने किया। मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कला विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं पर अभिभावकों को जोर देने की अपील की गई।