दमयंती नगर: चंपत पिपरिया में सीमेंट फैक्ट्री की ट्रॉलियों की आपस में भिड़ंत, मौके पर मची अफरा-तफरी मची, वीडियो हुआ वायरल
दमोह देहात थाना क्षेत्र के चंपत पिपरिया में माईसेम सीमेंट फैक्ट्री की ट्रॉलियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक ट्रॉली सीमेंट लेकर जा रही थी और दूसरी खाली या विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी नियंत्रण बिगड़ने से टक्कर हो गई। सीमेंट सड़क पर फैल गया और मार्ग बाधित हो गया। कई वाहन रुक गए और लंबी कतार लग गई। वीडियो वायरल हो रहा है।