सारण जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सारण पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं रेलवे जंक्शन पर पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
पुलिस बल द्वारा लगातार पैदल गश्ती और सतर्क निगरानी की जा रही है। पुलिस पदाधिकारी संवेदनशील इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सारण पुलिस की ओर से आम लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
Chapra, Saran | Jul 27, 2026