नगर पुलिस थाने पर आज युवा दिवस के मौके पर स्कूल के बच्चों के साथ थानाधिकारी लाखन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बैठक आयोजित की।जिसमें बच्चों को कानून संबंधित जानकारियां दी गई।थानाधिकारी ने बताया कि बच्चों को पुलिस थाने का विजिट कराया ओर कंप्यूटर रूम,एचएम रूम,हवालात आदि को दिखाकर पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में बताया।