विदिशा नगर: सरकारी सड़क पर कब्जे के आरोप, अवैध कॉलोनियों पर उठे सवाल
विदिशा के करैया खेड़ा रोड पर सरकारी सड़क पर कब्जे के आरोपों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां अंबेडकर सामुदायिक भवन तक पहुंचने वाले रास्ते पर कब्जे की शिकायत सामने आई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि कॉलोनी काटने वालों ने सरकारी सड़क को अपनी प्लाटिंग में शामिल कर लिया है।