मुरैना नगर: वृद्धा आश्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का भव्य सम्मान समारोह, कलेक्टर जांगिड़ ने कहा- सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है
विश्व रेड क्रॉस सप्ताह के समापन पर आज शुक्रवार शाम माधोपुरा पुलिया स्थित वृद्धा आश्रम में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कलेक्टर एवं रेड क्रॉस अध्यक्ष लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही समाज की असली ताकत हैं। कार्यक्रम में संत दीनबंधु दास जी महाराज सहित समाजसेवी संस्थाओं, चिकित्सकों और सेवाभावी लोगों का सम्मान किया गया।