कायमगंज: गांव सलेमपुर त्योरी में पत्नी से विवाद के बाद पति को पीटा, जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
नवाबगंज के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी पीड़ित युवक राहुल ने पुलिस से शिकायत की। उसने अपनी पत्नी पर मारपीट के दौरान घर से लाखों रुपए के जेवर ले जाने का आरोप लगाया। बताया की पत्नी का भाई अपने को साथियों के साथ गांव पहुंचा और राहुल को गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और घर में रखा जेवर भी लेकर चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।