धमदाहा: चंदरही में लीची बागान में घायल अवस्था में मिले दिलीप कुमार, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया, पुलिस जांच शुरू
धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही गांव में स्थित लीची बागान से चंद्रही निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति दिलीप कुमार घायल अवस्था में मिले जिसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धमदाहा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।