महोबा: बिलबई में शराबी दबंग का कहर, बुजुर्ग दंपति को पीटा, दुकान में तोड़फोड़ कर नगदी ले जाने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक शराबी ने 63 वर्षीय रामसेवक नामदेव और उनकी पत्नी सियादेवी को बेरहमी से पीट दिया। बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा गया। आरोपी ने घर में बनी किराने की दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले से नकदी निकाल ली और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।