कामां: कामां न्यायालय परिसर में भ्रष्टाचार के आरोप, शौचालय निर्माण में घटिया सरिया लगाने का वीडियो हुआ वायरल
गुरुवार दोपहर 2 बजे कामां न्यायालय परिसर में निर्माण कार्य को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। अधिवक्ताओं ने परिसर में बन रहे शौचालय निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सरिया इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।