डिंडौरी: जिला चिकित्सालय में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, नशा मुक्ति कि दिलाई गई शपथ
डिडौरी जिला अस्पताल मे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति जन जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 3:30 आयोजित किया गया । दरअसल कार्यक्रम के दौरान जिले चिकित्सालय में आए हुए मरीज व उनके परिजनों को नशा के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए स्वस्थ सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज निर्माण करने के लिए प्रेरित किया ।