नवगछिया: लीची बगीचा विवाद में एएसआई और 112 चालक निलंबित
नवगछिया में लीची बगीचा विवाद मामले में एसपी वैभव शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई बिंदु भूषण और डायल 112 चालक सुभाष कुमार को निलंबित कर दिया। पीड़ित विनित कुमार साहू ने आरोप लगाया था कि लीची तोड़ने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मदद नहीं की। जांच में लापरवाही सामने आने पर दोनों पर कार्रवाई की