रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों और चना खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण 10 अप्रैल से पुनः शुरू कर दिया गया है। राजफेड मुख्यालय जयपुर के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने किसानों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है। जो किसान अब तक तुलाई के लिए पंजीकरण नहीं हुआ वो अब कर ले।