नवाबगंज: बाराबंकी में यूपी टीईटी परीक्षा: बारिश में लंबी कतारें, दोपहर की गर्मी ने परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ाई
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बाराबंकी जिले में रविवार सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह बारिश के बीच अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।बारिश थमने के बाद दोपहर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने परीक्षार्थियों की परेशानी और बढ़ा दी।