सगड़ी: भाजपा ने हत्या के आरोपी को बनाया जिला मंत्री, पूर्व में महराजगंज थाने पर दर्ज हुआ था मुकदमा, लोगों में चर्चा का विषय
आजमगढ़ जनपद में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद एक विवाद सामने आया है। कार्यकारिणी में एक ऐसे व्यक्ति को जिला मंत्री बनाए जाने का मामला चर्चा में है । जिस पर पूर्व में हत्या का आरोप लग चुका है। जानकारी के अनुसार, लालचंद यादव नामक व्यक्ति पर वर्ष 2020 में प्रधानी चुनाव के दौरान ओमकार दुबे की हत्या का आरोप लगा था जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ था ।