शाजापुर: जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया, रेड क्रॉस सोसाइटी करेगी संचालन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शाजापुर जिला अस्पताल में विधायक द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक अरुण भीमावद के साथ ही जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजय साल्विया, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एमके जोशी सहित अन्य अधिकारी डॉक्टर नर्सिंग ऑफिसर भी मौजूद रहे।