नवाबगंज: बाराबंकी में एफएसडीए ने घी-तेल के 11 नमूने जांच के लिए भेजे, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान
बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत घी और खाद्य तेल के कुल 11 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दिया।