गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय के भवन के रिनोवेशन कार्य का शिलान्यास विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने किया
न्यू बरगंडा रोड स्थित श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय के भवन का रिनोवेशन कार्य को लेकर रविवार 12 बजे विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने कॉलेज परिसर में इसका विधिवत्त शिलान्यास किया। वहीं योगीटांड में कॉलेज के नए परिसर के चारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर भी विधिवत शिलान्यास कार्यक्रम किया गया।