फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के इंडस्ट्रीज एरिया इलाके से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक राहुल की माने तो गांव गुदाऊ के कुछ लड़को ने गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लात घूसो से मारपीट की है। मामले को लेकर पीड़ित युवक ने थाना दक्षिण मे शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।