मुंगावली: चिरौली गांव में सट्टा पर्ची काटने पर 38 वर्षीय व्यक्ति पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
सेहराई पुलिस को मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि चिरौली गांव के आदिवासी मोहल्ले में कोई एक रुपए के बदले 80 रुपए का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से चिरौली निवासी तुलसीराम आदिवासी पर सट्टा पर्ची काटने पर मामला दर्ज कर लिया है ।