शाहबाद: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 59 शिकायतों में से सात शिकायतों का निस्तारण किया गया
शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक तहसील सभागार में एसडीएम अंकित तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस और राजस्व से संबंधित 59 शिकायतें आईं। जिनमें से 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों निर्देशित किया गया है।