बडोनी थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक के भतीजे ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जिला चिकित्सालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस विवाद की शुरुआत करीब चार माह पूर्व हुई थी। भतीजे के अनुसार, चार माह पहले ग्वालियर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा गांव आए थे, जिनका स्वागत मृतक पक्ष द्वारा किया गया थ