चान्हो: हतमा गांव में आंधी-बारिश से पेड़ की डाल गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल
Chanho, Ranchi | May 3, 2026 मांडर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हतमा गांव में शनिवार की देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ की एक डाल गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान हतमा निवासी 60 वर्षीय जमुना देवी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है...