हिलसा: हिलसा के बड़े दुर्गा स्थान में सांसद कौशलेंद्र कुमार ने की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना
Hilsa, Nalanda | Oct 18, 2026 नवरात्र की अष्टमी पर रविवार की सुबह हिलसा के बड़े दुर्गा स्थान में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार बड़े दुर्गा स्थान पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।