पातेपुर: पातेपुर के निरपुर गांव में करेंट लगने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पातेपुर थाना क्षेत्र के निरपुर गांव में खेत में लगाए गए बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात 9.45 बजे की बताई गई है। गांव के ही वृद्ध शौच के लिए मक्के के खेत में गया था। जहां करेंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक निरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय देवेंद्र राय है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैया