मधेपुरा: मुरलीगंज: वृद्ध का आरोप, रसगुल्ले में नशीला पदार्थ मिलाकर लिखवाई जमीन, मामला सीएम दरबार पहुंचा
मधेपुरा के एक वृद्ध से जमीन माफियाओं ने रसगुल्ला में नशा खिलाकर पेंशन बढ़ाने के नाम पर 20 कट्टा जमीन रजिस्ट्री करवा लिया। मामला 7 जनवरी 2026 का है। मुरलीगंज वार्ड दो निवासी 76 साल के जगदीश मुखिया 18 अप्रैल को सीएम के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्या रखी।