महोबा: कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में मवेशियों को चारा डालने पशुबाड़े गई महिला से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबा मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कबरई थानाध्यक्ष सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।