ग्राम मोहगांव में आम आदमी पार्टी द्वारा एक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने किया। शुक्रवार को तीन चार बजे आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश वर्मा तथा संयोजक रामकिशोर शिवहरे उपस्थित रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई।