नबीनगर: सिद्धार्थ हत्याकांड: मोहरी इटवा में जनाक्रोश फूटा, कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों को फांसी देने की मांग
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मोहरी इटवा गांव में 5 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ की हत्या के विरोध में गुरुवार की रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित की और हाथों में तख्तियां लेकर हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान पूरा गांव "हत्यारों को फांसी